ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 5 साल के वादों का पिटारा जनता के सामने रख दिया है | अपना जन आवाज घोषणा पत्र जारी करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के अधूरे वादो पर मंथन करने के बाद ये मेनिफेस्टो लोगों के लिए तैयार किया गया है | राहुल ने कहा कि कांग्रेस का मेनिफेस्टो 5 मेन थीम के साथ बनाया गया है जिसमें सबसे अहम देश से गरीबी मिटाना है |
राहुल गांधी का पीएम पर वार
वहीं राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने जनता से कई वादे किए थे | लेकिन उनमें से एक भी पूरा नहीं किया, साथ ही उन्होंने कहा चौकीदार ही चोर हैं |


