ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- झज्जर में इनेलो नेता सतीश जैसवाल की गोली मार कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गुरूग्राम रोड पर इनेलो नेता का होटल महाराजा है वहां पर होटल के काउंटर पर बैठ जाने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया।
इनेलो नेता पर ताबडतोड़ फायरिंग की गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब आधा दर्जन गोलियों के कोल बरामद किए है। साथ ही लाश को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गंभीरता के साथ जांच करते हुए मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


