‘मैं भी चौकीदार’ कैंपेन को आगे बढ़ाएंगे पीएम मोदी, आज 500 शहरों को करेंगे संबोधित

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए 500 से ज़्यादा शहरों को संबोधित करेंगे | ज़ाहिर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए 500 से ज़्यादा शहरों को संबोधित करेंगे | ज़ाहिर है कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ‘मैं हूं चौकीदार कैंपेन’ की शुरुआत की थी | प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीटर हैंडल पर भी अपने नाम के आगे चौकीदार जोड़ लिया है |

जिसके बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री और सभी बड़े नेताओं ने भी ट्विटर पर चौकीदार टैग जोड़ लिया | इस मौक़े पर देशभर में बीजेपी के मंत्री, सांसद, विधायक और नेता प्रधानमंत्री को सुनने के लिए मौजूद होंगे | बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली के चांदनी चौक में होंगे तो गृहमंत्री राजनाथ सिंह पूर्वी दिल्ली में और दिल्ली के उत्तमनगर में सुषमा स्वराज और सांसद परवेश वर्मा होंगे |

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *