ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- नोएडा में दर्दनाक हादसा हो जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में यात्रियों से भरी बस जा घुसी
जिस कारण दर्दनाक हादसा हुआ। जिस कारण मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई।
जबकि इस दर्दनाक हादसे में 30 यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। साथ ही बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार तेज थी जिस कारण ये भयानक हादसा हुआ। फिलहाल कार्रवाई की जा रही है।

