ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम में एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी बदमाश को गैंग समेत गिरफ्तार किया है | रेवाड़ी के धारुहेड़ा में मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर जोगेंद्र समेत उसके 5 साथी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है | पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाश दिल्ली, गुरुग्राम समेत कई जिलों में अलग-अलग वारदातों को अंजाम दे चुके हैं |
लूट, हत्या, हत्या के प्रयास औऱ अपहरण जैसी कई वारदातों में ये गैंग शामिल रहा है | एसटीएफ ने बदमाशों से 4 अवैध पिस्टल, दस जिंदा कारतूस, करीब 50 लाख रुपये कैश औऱ दो गाडियां बरामद की हैं ।

