गैंगस्टर लाली चीमा एनकाउंटर में पकड़ा गया, सुक्खा काहलवां ग्रुप का गैंगस्टर गिरफ्तार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पंजाब समेत कई राज्यों का मोस्टवांटेड गैंगस्टर अमरवीर सिंह उर्फ लाली चीमा की बीती रात लुधियाना के डेहलों चौक में ऑर्गनाइज्ड क्राइम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पंजाब समेत कई राज्यों का मोस्टवांटेड गैंगस्टर अमरवीर सिंह उर्फ लाली चीमा की बीती रात लुधियाना के डेहलों चौक में ऑर्गनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट के साथ मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में लाली की टांग में गोली लगी है। इसके बाद पुलिस ने लाली और उसके साथी कुलदीप उर्फ काका को अरेस्ट कर लिया है। लाली को सिविल अस्पताल से निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस पटियाला से उनका पीछा कर रही थी।

पुलिस के रिकार्ड के मुताबिक लाली चीमा के खिलाफ 10 से ज्यादा हत्या, हत्या की कोशिश समेत कई मामले दर्ज हैं। 2018 में लाली ने सुलतानपुर लोधी के एक कांग्रेसी एमएलए नवतेज चीमा को गोली मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा कई राज्यों की पुलिस उसे ढूंढ रही थी। बताया जा रहा है कि पकड़े गये गैंगस्टर  सुखा काहलवां ग्रुप के सदस्य हैं।

Watch Video

https://youtu.be/w_eYxJ2sA78

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *