पानीपत में हुआ सीएम का रोड शो, मेयर अवनीत कौर को जीप में चढ़ने की नहीं मिली अनुमति

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- 2019 के चुनाव के आगाज का रंग प्रदेश में दिख रहे हैं | जंहा कांग्रेस की बस यात्रा प्रदेश में निकली है…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- 2019 के चुनाव के आगाज का रंग प्रदेश में दिख रहे हैं | जंहा कांग्रेस की बस यात्रा प्रदेश में निकली है | वही सूबे के सीएम मनोहर लाल ने भी अपने दमपर प्रदेश में रथयात्रा शुरू की है | पानीपत में मुख्यमंत्री ने रथयात्रा सनोली रोड से रामलाल चौंक तक निकाली | जंहा सभी धर्मो के लोगों ने 22 जगह मुख्यमंत्री का स्वागत किया | यात्रा समापन पर मुख्यमंत्री ने जनता का स्वागत और प्यार के लिए धन्यवाद किया और जनता से लोकसभा के बाद प्रदेश में दोबारा बीजेपी सरकार बनाने की अपील की |

मुख्यमंत्री ने दूसरी पार्टियों के नेताओं के पार्टी छोड़ बीजेपी में आने पर कहा की अच्छा नेता किसी भी पार्टी से हो उसका बीजेपी में स्वागत है | वहीं सीएम ने कहा कि अभी लोकसभा चुनाव में बीजेपी सभी 10 सीटों पर जीत हासिल करेगी | इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अभय चौटाला के पार्टी से इस्तीफा दिए जाने के बारे में कहा कि ये एक गेम होता है | जिसके मुताबिक पार्टी के नेता काम करते हैं |

अभय चौटाला के नंबर कम हो रहे थे जिसको लेकर पार्टी के कार्यकर्ता और विधायक पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं | पानीपत से चुनाव लड़ने के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि जितना उत्साह पानीपत की जनता में है ,इतना उत्साह हरियाणा की सभी 90 विधानसभाओं में देखने को मिलता है | लेकिन करनाल की जनता ने उन्हें भारी मतों से जीत दिलाई थी और उनकी इच्छा है कि वो करनाल विधानसभा से चुनाव लड़े |

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *