ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- भारतीय सेना ने जब अपने बेड़े में दुनिया की सबसे शक्तिशाली बोफोर्स तोप से भी ज़्यादा शक्तिशाली स्वदेशी धनुष तोप को शामिल किया तो फिर दुश्मन मुल्क कांप उठे। स्वदेशी बोफोर्स कही जाने वाली धनुष तोप की पहली खेप भारतीय सेना मैं जल्द ही शामिल की जाएगी। वहीँ 2019 के अंत तक 18 तोपों से लैस एक रेजिमेंट एक्शन मोड में आजायेगी। लेकिन बहुत जल्द भारत सेना की ताकत को धनुष के साथ और मजबूत कर लेगा।
जबलपुर की गन कैरेज फैक्ट्री खमरिया में तैयार की गयी स्वदेशी धनुष तोप अब देश की रक्षा के लिए तैयार है। तोपों की पहली खेप गन कैरेज फैक्ट्री जल्द ही सेंट्रल ऑर्डनेंस डिपो को सौंप दी जाएगी। फ्लैग ऑफ सेरेमनी के साथ ये तोपें रवाना होंगी। धनुष तोप बोफोर्स से भी ज़्यादा ताकतवर है। ये 38 किमी तक मार कर सकती है, जबकि बोफोर्स तोप की मारक क्षमता सिर्फ 32 किमी है। धनुष तोपों को बोफोर्स तोपों का स्वदेशी संस्करण कहा जाता है। ये धनुष तोप 155 एमएम इनडीजीनियस आर्टिलरी गन बोर्फोस का स्वदेशी संस्करण है। GCF को कुल 114 तोपों का ऑर्डर मिला है। इनमें से पहली खेप में 6 तोपें सेंट्रल ऑर्डनेंस डिपो को दी जाएँगी।
स्वदेशी बोफोर्स यानि धनुष को पिछले 8 सालो से तैयार किया जा रहा था। इसका काम गन कैरेज फैक्ट्री ने साल 2011 में शुरू किया था जो की साल 2019 मैं पूरा किया गया है। इस तोप की ताकतों का परीक्षण करने में भी लम्बा समय लिया गया। करीब 4 सालो तक इस तोप को विभिन्न परिस्थितियों में आज़माया गया। और हर हालात में धनुष ने दुश्मनो को धुल चटाई।
Watch Video
