मुख्यमंत्री मनोहर लाल का रोड शो, रोड शो में हजारों लोग शामिल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा में गुटों में बंटी कांग्रेस को इकट्ठा करने के मकसद से कांग्रेस हाई कमान ने परिवर्तन बस यात्रा की शुरूआत की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा में गुटों में बंटी कांग्रेस को इकट्ठा करने के मकसद से कांग्रेस हाई कमान ने परिवर्तन बस यात्रा की शुरूआत की है। गुरुग्राम से हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व में शुरू हुई इस परिवर्तन यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर, सीएलपी नेता किरण चौधरी के अलावा कई दिग्गज नेता शामिल हुए है। परिवर्तन बस यात्रा में कांग्रेस के सभी नेता इकट्ठे होकर 10 लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। 6 दिन की इस यात्रा का समापन 31 मार्च को फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में होगा।

manohar lal

पहले दिन यात्रा गुरुग्राम और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में जाएगी। परिवर्तन यात्रा को शुरू करने से पहले हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। आजाद ने कहा कि पहले हरियाणा देश के सबसे शांत प्रदेशों में माना जाता था, लेकिन बीजेपी की सरकार आने के बाद से यहां आपस में लड़ाई झगड़े बढ़े है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *