ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- फरीदाबाद के बल्लभगढ़ महिला पुलिस थाने में तैनात एक महिला एएसआई की दबंगई सामने आई है। बलात्कार के मामले में आरोपी को पेशी पर कोर्ट लेकर पहुंची महिला एएसआई ने आरोपी की कोर्ट परिसर में तीसरी मंजिल पर पिटाई की। पिटाई से बचने के लिए आरोपी पीछे हटा तो वो तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। आरोपी को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हालांकि पीड़ित लड़की के परिजनों की माने तो उनका और आरोपी का आपस में समझौता हो चुका था, जिसके चलते वो उनकी लड़की से शादी के लिए तैयार था, लेकिन महिला एएसआई ने जबरन उनसे केस बनवाया। फिलहाल महिला एएसआई पर पिटाई के आरोप लगने के बाद पुलिस मामले की जांच करने और जांच के बाद आरोपी महिला एएसआई पर कार्रवाई की बात कर रही है।
Watch Video
https://youtu.be/nI0YhfghqR0
