ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- फरीदाबाद के पृथला पहुंचे जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने बीजेपी पर जमकर हल्ला बोला। दिग्विजय ने कहा कि बीजेपी ने कभी हिंदू-मुसलमान के नाम पर तो कभी राम मंदिर के नाम पर लोगों को बरगलाने का काम किया है। अब जब बीजेपी के सारे फार्मूले फेल हो गए तो वे अब सेना की वर्दी पहनकर वोट मांग रहे है।
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर पर जुबानी हमला करते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने की बजाए अपना और अपने रिश्तेदारों का घर भरने का काम किया है। फरीदाबाद में जेजेपी की टिकट को लेकर दिग्विजय ने कहा कि फरीदाबाद में कमेरे वर्ग के स्वच्छ छवि के व्यक्ति को ही पार्टी की टिकट दी जाएगी।
बीजेपी नेता कलराज मिश्र के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय ने कहा कि कलराज मिश्र ने गोली चलवाने की सही बात कही है, क्योंकि बीजेपी ने सच में गोली चलवाई है। जाट आरक्षण के आंदोलन में 33 लोग मारे गए, लेकिन प्रधानमंत्री ने एक बार भी शोक नहीं व्यक्त किया।
Watch Video
