ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- जींद के पिल्लूखेड़ा, कालवा गांव से अगवा किए गए 56 वर्षीय धर्मपाल उर्फ काला का शव गुरूकुल कालवा के समीप एक तारकोल फैक्ट्री के बॉयलर टैंक में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की 4 घंटे की मशक्कत के बाद धर्मपाल उर्फ काला का शव टैंक में पड़ा मिला जिसको गैस कटर से काटकर बाहर निकाला गया।
बताया जा रहा है कि शव को किसी कपड़े में लपेटकर टैंक में डाला गया था। मिली जानकारी के अनुसार होली पर दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के बाद से ही 56 वर्षीय धर्मपाल लापता था।
साथ ही बताया जा रहा है कि आरोपियों ने धर्मपाल को अगवा कर होली की रात को ही उसकी हत्या कर दी थी और उसके शव को छुपाने के लिए बॉयलर टैंक में डाल दिया था। फिलहाल पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


