ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- यमुनानगर रेलवे स्टेशन पर देर रात वेंडरों की तरफ से हंगामा किया जाने का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि आरपीएफ ने ट्रेन में चाय बेचने से रोका जिसके बाद वेंडरो ने जमकर हंगामा किया।
हंगामा कर रहे वेंडरों ने आरपीएफ पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि जमकर हुई नारेबाजी के बाद दोनोँ पक्षों की बातचीत के बाद मामला शांत हो गया। फिलहाल इस दौरान आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

