ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- गुरूग्राम के सोहना भूप सिंह नगर में खूनी होली मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में एक आरोपी महेश पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
बता दें कि 21 मार्च को दबंगों ने मुस्लिम परिवार के घर में घुसकर मारपीट की थी। वहीं 11 लोगों को लाठी-डंडों से मारने की कोशिश की गई।
मामले में विधायक तेज पाल तंवर का कहना है कि पीड़ितों को न्याय मिलेगा। सभी आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।


