‘मै कांग्रेस में शामिल नहीं हुई, मेरा चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं’- सपना चौधरी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा की डांसर और सिंगर सपना चौधरी की काफी दिनों से ये कयास लगाए जा रहे थे कि वो जल्द ही कांग्रेस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा की डांसर और सिंगर सपना चौधरी की काफी दिनों से ये कयास लगाए जा रहे थे कि वो जल्द ही कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर सियासत में आग मचा देगी। इससे पहले कुछ तस्वीरें भी सामने आई जिससे पता चला कि वो कांग्रेस पार्टी में शामिल हो चुकी है और इसके बाद वो प्रियंका गाँधी से भी मिल चुकी है। वहीं इस पर सपना चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है बता दें कि सपना चौधरी ने कहा कि उनका चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। उनकी पुरानी तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है।

sapna choudhary

साथ ही कांग्रेसी नेताओं के साथ मेरी फोटो फर्जी है। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि वो कई बार प्रियंका गांधी से मिल चुकी है। अपने ट्वीट को लेकर उन्होने कहा कि उनका कोई भी ट्विटर अकाउंट नहीं है।

Sapna Choudhary

वो एक कलाकार है उनको किसी से कोई लेना देना नहीं है। इसके अलावा उन्होने ये भी कहा कि  वो राज बब्बर से नहीं मिली है। लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होने ये भी कहा कि उनका चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। साथ ही वो किसी भी तरह का कोई भी चुनाव प्रचार नहीं कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *