ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पानीपत में एक करोड़ की ईनामी दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। दंगल में 8 राज्यों के 80 खिलाड़ी भाग ले रह है। हरियाणा से साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया, पूजा ढांडा और मौसम खत्री इस प्रतियोगिता में शामिल हुए। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी के लिए इनाम की चार कैटेगिरी बनाई गई है |
जिनमें पहले विजेता को एक करोड़, दूसरे को 50 लाख, तीसरे को 25 लाख और चौथे विजेता को 10 लाख रुपये की राशि इनाम के रूप में दी जाएगी। पहली कुश्ती में बजरंग पुनिया ने दिल्ली के रोहित को 13-5 के मुकाबले से हराया। समारोह में 8 प्रदेशों की टीमों ने भाग लिया। दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, मध्यप्रदेश, भारतीय रेलवे, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा की टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों ने मार्च पास्ट किया और सभी को शपथ भी दिलाई गई।
Watch Video
