ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- 48 घंटे के रेस्क्यू के बोरवेल से निकाले गए 18 महीने के मासूम नदीम की अग्रोहा मेडिकल कालेज में तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के कारण नदीव को हिसार के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। मेडिकल कॉलेज में मासूम के इलाज के लिए पूरी सुविधाएं न होने के कारण उसे निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
एनडीआरएफ और सेना के संयुक्त आपरेशन से बच्चे को सकुशल बाहर जाने पर जो ग्रामीण और परिजन खुशी से झूठ रहे थे। अब उनके चेहरे पर दोबारा उदासी देखी जा सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार को किसी अच्छे अस्पताल में बच्चे का इलाज करवाना चाहिए था।


