ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- सिरसा में अपने निवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए जे जे पी नेता एव सांसद दुष्यंत चौटाला ने जननायक जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के गठबंधन मामले पर कहा की बदलाव के लिए सबको बलिदान करना चाहिए, देश में परिवर्तन के लिए लड़ाई लड़नी चाहिए, गठबंधन पर फैसला 3 सदस्य टीम करेगी। इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने कहा की लोकसभा चुनाव के लिए हमारी पूरी तयारी है 10 लोकसभा को लेकर संगठन के प्रभारी मंथन कर रहे है |
प्रत्याशियों के ऐलान में जल्दबाज़ी नहीं की जाएगी। हिसार से चुनाव लड़ने के सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने कहा की मेरी प्राथमिकता हिसार लोकसभा है, बाकी संगठन जो फैसला करेगा, उसे मानूंगा। केजरीवाल से मुलाकात के सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने कहा की मै इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। इनेलो विधायक रणबीर गंगवा के भाजपा में शामिल होने पर दुष्यंत चौटाला ने कहा की अभी 12 बाकी रह गए देखेंगे क्या फैसला लेंगे।
Watch Video
