ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा की खबरों से पहले रूख करते है पड़ोसी राज्य हिमाचल का। हिमाचल की राजनीति में इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से मौजूदा भाजपा सांसद शांता कुमार ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है।
दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे पहले भी यह बात कह चुके हैं कि वे इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। शांता कुमार ने कहा कि वे पहले ही कह चुके है कि इस बार वे चुनाव लड़ने की बजाए, चुनाव लड़वाना चाहते है। इसलिए उन्होंने हाई कमान के सामने अपनी इच्छा जाहिर की है।
Watch Video

