ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- कालका के गांव टगरा हरी के साथ लगते जंगल में एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की शिनाख्त अश्वनी के रूप में हुई है जोकि टगरा हरी सिंह कालोनी का रहने वाला था। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर कालका पुलिस मामले की तफ्तीश तथा सीन आफ क्राइम टीम मौके पर जरूरी साक्ष्य इकट्ठा करने पहुंचीं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर शाम करीब साढ़े 6 बजे उनको फोन पर घटना की सूचना मिली थी जिसके बाद वह मौके पर पहुचें तो पाया कि टगरा हरी सिंह के साथ लगते जंगल में एक व्यक्ति पेड़ की टहनी के साथ रस्सी का फंदा लगा लटका हुआ है जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से पेड़ से उतारा गया।

