ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा में बदमाशों के हौंसले लगातार बुलंद होते हुए नजर आ रहे है। ऐसा ही मामला फतेहाबाद से सामने आया है जहां पर बदमाशों ने साइकिल सवार से मोबाइल और कैश लूटने की कोशिश की।
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए नौजवान को पहले चाकू से घायल कर दिया पर नौजवान ने चाकू घोंपने के बाद भी बदमाशों के साथ मुकाबला किया।
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नौजवान को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही पुलिस ने इस मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


