ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- फरीदाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर सरेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ी। मिली जानकारी के अनुसार सीएम के रोड़ शो से पहले ट्रैफिक नियमों को सरेआम तोड़ा गया।
बता दें कि नौजवानों ने सरेआम कारों की छत पर बैठकर सायरन बजाकर गुजरे थे। हैरानी वाली बात यह रही कि पुलिस अधिकारी इस दृश्य को बेबस होकर देखते रहे। इन युवकों ने रोड़ शो के नाम पर ट्रैफिक नियमों को तोड़ा।



