ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंचकूला में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग से उसके मामा और जीजा पिछले काफी समय से शोषण कर रहे थे। दोनों आरोपी नाबालिग को डरा धमका कर उसका शोषण कर रहे थे। कई दिन तक दोनों का अत्याचार सहने के बाद बच्ची ने आपबीती अपनी मांग को बताई, जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मामला दर्जकर तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों की जमानत याचिका नामंजूर कर उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
Watch Video
https://youtu.be/AgpMAuCKVS4

