कलयुगी बाप की हैवानियत, तीन माह की मासूम को मारने की कोशिश की

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदेश में बेटी बचाओ बेटी पढाओ के तहत इतने स्लोगन और इतने होडिंग लगाकर लोगो को जागरूक किया जाता है लेकिन हरियाणा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदेश में बेटी बचाओ बेटी पढाओ के तहत इतने स्लोगन और इतने होडिंग लगाकर लोगो को जागरूक किया जाता है लेकिन हरियाणा में ही बेटियों के साथ उनके मां-बाप ही जब ऐसा व्यवहार करेंगे तो बेटिया कहा सुरक्षित होगी | यमुनानगर में एक ऐसा ज़ालिम बाप है जिसके दूसरी बेटी पैदा होते ही उसके मन में ऐसी नफरत पैदा हुई कि वह अपनी तीन माह की बेटी को ही तिल-तिल मारने लग गया |

Yamunanagar

मामला यमुनानगर की शंकर कालोनी का है तीन माह की मासूम को कल्युगी बाप कभी गैस पर जलाने का प्रयास करता तो कभी उसे जमीन पर पटक देता। इस हैवान पिता की करतूत पडोसियों ने देख ली और इस मामले मे उन्होंने चाइल्ड प्रोटेक्शन को फोन कर सूचना दे दी | टीम घर पहुंची तो पिता पहले ही फरार हो गया लेकिन इस बीच टीम ने बच्ची का रेस्क्यु जरूर कर लिया टीम ने देखा कि बच्ची के हाथ पांव जले हुए है और उसकी पींठ पर भी कई चोटो के निशान है | दूसरी तरफ आरोपी के खिलाफ थाने में मामला भी दर्ज करवरा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *