करनाल में युवक ने फंदा लगा कर की आत्महत्या !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- करनाल में एक युवक ने खुद को फांसी लगा कर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- करनाल में एक युवक ने खुद को फांसी लगा कर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार महाराजा गोल्ड होटल में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ये घटना मीरा घाटी की बताई जा रही है।

suicide

बताया जा रहा है कि युवक दिल्ली का रहने वाला है और गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि होटल में उस समय युवक के साथ एक लड़की भी मौजूद थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *