नहीं थम रहा रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार कार ने महिला को कुचला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है | बहादूरगढ़ में तेज रफ्तार कार ने एक महिला को कुचल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है | बहादूरगढ़ में तेज रफ्तार कार ने एक महिला को कुचल डाला | हादसा उस वक्त हुआ जब टांडाहेड़ी गांव में एक महिला सड़क को पार कर रही थी | इस दौरान तेज रफ्तार कार ने महिला को रौद डाला | हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई |

haryana car

वहीं कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि, कार चालक के संतुलन खो जाने से कार बिजली के खंभे से जा टकराई और इस हादसे में कार चालक भी घायल हुआ है | जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है | पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है | पुलिस का कहना है कि, उपचार के बाद आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *