सोनीपत के गांव रायपुर के पार्श्वनाथ सिटी में शनिवार देर रात दो युवकों की गला रेत कर बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई |हत्यारों ने दोनों शव पर तेजधार हथियार से दर्जनों वारकर बेरहमी के साथ दोनों को मौत के घाट उतार दिया |
हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है| हालांकि पुलिस ने मौके से शराब की बोतल भी बरामद की है और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोनीपत के सामान्य अस्पताल में शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है |

