ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- बहादुरगढ़ में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही महिला को जोरदार टक्कर मार देने का मामला सामने आया है। टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार महिला सुबह घर से घुमने के लिए निकली थी। जब वो सड़क को पार करने लगी तो एक तेज रफ्तार कार ने उसको भयानक टक्कर मार दी।
ये टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर महिला की मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ कार भी बेकाबू होकर बिजली वाले खंबे से जा टकरा गई जिस कारण बिजली का खंबा भी क्षतिग्रस्त हो गया। जिस कारण इलाके की बिजली चली गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

