ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: शुक्रवार की शाम से मल्टी बैरल गन से एलओसी से सटे इलाकों में रिहायशी इलाकों निशाना बना रही पाकिस्तानी सेना के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में उसकी चौकी को उड़ा दिया।
पाकिस्तान की चौकी उड़ाए जाने के बाद उससे उठती लपटों को नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों के लोगों ने भी देखाक्षेत्र के लोगों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना की जो चौकी तबाह हुई है |
वहां से शाम से ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर मल्टी बैरल गन से फायरिंग की जा रही थी। इसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी गोलाबारी में जब उस पोस्ट को उड़ाया तो वहां से उठती आग की लपटों को उन्होंने ने भी देखा |



