ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: झज्जर के दूबलधन माजरा गांव में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो कुख्यात बदमाशों की मौत हो गई | पुलिस मुठभेड़ की ये तस्वीरें गांव के बाबा श्याम मंदिर मैं लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हुई है | सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से पुलिस ने बदमाशों की गाड़ी को पहले घेरा और अंदर से गोली चलने के बाद जवाबी कार्रवाई भी की | मृतकों की पहचान सचिन मोघड़िया और साहिल के रूप में हुई है |
बता दें कि दोनों बदमाश अपनी क्विड गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे | उसी दौरान दादरी पुलिस और बेरी पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया | खुद को गिरता देख बदमाशों ने गाड़ी भगाने की कोशिश की | लेकिन पुलिस की गाड़ी से उनकी टक्कर हो गई | जिसके बाद दोनों तरफ से गोलियां चली | जिससे दो बदमाशों की मौके पर ही मौत हो गई |
बता दें कि सचिन मोघड़ियाड़ि को पुलिस ने वांटेड घोषित कर रखा है | उस पर हत्या, हत्या के प्रयास और लूट के करीब 9 मामले दर्ज है | वहीं साहिल पर भी कई अपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं|
Watch Video
https://youtu.be/OUaaeXqueCQ
