ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- शिमला के कोटखाई क्षेत्र के कोटी गांव में भयंकर आग लग जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार आग इतनी भयानक थी कि मौके पर ही 8 घर जलकर राख हो गए।
बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने बाकी घरों को जलने से बचा लिया पर इस आग के कारण लाखों का सामान जल कर राख हो गया। फिलहाल पुलिस की तरफ से कार्रवाई की जा रही है।




