ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एजेएल प्लाट आवंटन मामले में पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में आरोपी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश हुए, जबकि कांग्रेस नेता मोती लाल वोहरा सुनवाई पर कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। मामले में बचाव पक्ष की ओर से चार्जशीट के कुछ अन्य दस्तावेज जमा कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया।
मामले में कांग्रेस नेता मोती लाल वोहरा ने स्वास्थ्य कारणों के चलते कोर्ट में न पेश होने के लिए याचिका लगाई है, जिस पर अभी फैसला होना है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 3 अप्रैल की तारीख निर्धारित की है।
Watch Video
