ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की संख्या को लेकर विपक्ष की ओर से लगातार सरकार पर हमले किए जा रहे है
जिसको लेकर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज सरकार पर किए जा रहे हमले के बीच अनिल विज ने शव की गिनती के लिए अपने ही अंदाज में नसीहत दी है।
अगली बार भारत जब पाकिस्तान में छिपे आतंकवादियों पर बम गिराएं तो #महागठबंधन के किसी नेता को नीचे खड़ा कर देना चाहिए ताकि वह लाशें खुद गिन सकें ।
— Anil Vij Minister Haryana, India (@anilvijminister) March 5, 2019
हरियाणा के गब्बर अनिल विज ने टवीट करते हुए कहा कि भारत आतंकियों पर बम गिराते समय महागठबंधन के नेताओं को नीचे खड़ा कर दे। ताकि वो आतंकवादियों के शवों को गिन सके।

