ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारतीय पाटलट अभिनंदन को सकुशल भारत भेजकर शांतिदूत बनने का नाटक कर रहे पाकिस्तान का चेहरा एक बार फिर से बेनकाब हुआ है। पाकिस्तान की सेना ने शुक्रवार की देर रात कृष्णा घाटी सेक्टर में भारी गोलाबारी की। पाकिस्तान की इस गोलाबारी में पति-पत्नी और उनके बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई।
इस गोलाबारी में भारतीय सेना का एक मेजर और हवलदार भी घायल हो गए। पाकिस्तान ने कृष्णा घाटी के अलावा राजौरी-पुंछ जिलों में नौशहरा के झंगड़ सेक्टर, बालाकोट, मेंढर, कृष्णा घाटी, बलनोई और मनकोट में रिहायशी इलाकों में मोर्टार के साथ-साथ 105 एमएम तोप के गोले दागे। इसमें राजौरी-पुंछ में करीब 40 और उड़ी में पांच घरों समेत 45 घरों को नुकसान पहुंचा है। भारतीय सेना भी पाकिस्तान की गोलाबारी का जवाब दे रही है।


