ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिंदुस्तान का जांबाज पायलट की आज (शुक्रवार) को वतन वापसी हो गई है | पाकिस्तान की जमीन पर लगभग 56 घंटे गुजारने के बाद भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन अभी भारत लौट चुके है |
पाकिस्तान द्वारा भारत की जमीन पर हमले की कोशिश को नाकाम करते हुए विंग कमांडर अभिनंदन PoK में चले गए थे |जहां पर पाकिस्तानी सेना ने अभिनंदन को हिरासत में ले लिया था | जिसके बाद पूरा देश अभिनंदन की वतन वापसी की मांग कर रहा था | इसके बाद भारत ने जबरदस्त राजनीतिक दबाव बनाते हुए पाकिस्तान को विंग कमांडर अभिनंदन को छोड़ने पर मजबूर किया |
बता दे 9 बजकर 20 मिनट पर (भारतीय समयानुसार) पाकिस्तान ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को भारत को सौंपा | वाघा बॉर्डर पर लोगों ने भारत के लाल का जबर्दस्त स्वागत किया | अभिनंदन के साथ पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की अधिकारी फ़ारेहा बुट्टी भी साथ आईं और उन्होंने विंग कमांडों अभिनन्दन को भारतीय अधिकारियों के हवाले किया |
जांबाज पायलट का अभिनंदन करने के लिए सरहद पर देशवासियों का हूजूम उमड़ा है और भारत माता के नारे लगाए जा रहे है। जांबाज पायलट के आज वतन वापसी पर पूरा हिंदुस्तान अभिनंदन को सलाम कर रहा है |
Watch Video
https://youtu.be/oD3bUM1qzLE



