शांति की बात कहकर चाल चल रहा पाकिस्तान, सेना और रिहायशी इलाकों में लगातार कर रहा गोलीबारी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत के एक्शन से बौखलाया पाकिस्तान लगातार शांति की बात कर रहा है, लेकिन शांति की बात के बीच वो लगातार भारतीय…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत के एक्शन से बौखलाया पाकिस्तान लगातार शांति की बात कर रहा है, लेकिन शांति की बात के बीच वो लगातार भारतीय सीमा पर गोलाबारी भी कर रहा है। राजौरी और पूंछ इलाकों में पाकिस्तान ने सेना की अग्रिम पोस्ट और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की। इस गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई, जबकि सेना का एक जवान और दो महिलाएं घायल हो गई। पाकिस्तान की गोलाबारी को लेकर पूरी एलओसी पर तनाव की स्थिति है।

indian army

वही दूसरी और जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई | वहीं सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को ढेर किया है | पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन करता जा रहा है | पाकिस्तान ने उरी में भी सीजफायर का उल्लंघन किया जिसमे एक आम नागरिक भी घायल हुआ है | पाकिस्तान शांति का पैगाम तो दे रहा है लेकिन सीमा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *