ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान की ओर से भारत के लिए अच्छी खबर आई है | दरअसल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संसद को संबोधित करते हुए ऐलान किया है | भारतीय वायुसेना के पकड़े गए पायलट अभिनंदन को कल शुक्रवार को रिहा कर दिया जायेगा | बता दे कल भारत-पाकिस्तान सीमा पर दोनों देशों के बीच भीषण संघर्ष हुआ था जिसके दौरान भारतीय वायुसेना विंग कमांडर अभिनंदन का मिग 21 लड़ाकू विमान गिर गया था | जिसके बाद पाक सेना ने कमांडर अभिनंदन को हिरासत में ले लिया था | आपको ये भी बता दे भारतीय वायुसेना पायलट अभिनंदन कल अटारी-वाघा बॉर्डर से वापस लौंटेंगे |
पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान ‘शांति का न्योता देने के लिए’ नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर बातचीत करने के लिए तैयार हैं | उन्होंने कहा, “मुझे भारत की तरफ से पुलवामा आतंकी हमले का डोजियर बस अभी प्राप्त हुआ है और अभी इसे देखने का मौका नहीं मिला है | मैं फिर से कहता हूं कि हम डोजियर को खुले दिल से देखेंगे और इसकी जांच करेंगे |
बता दे पिछले कल पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने गुरुवार को कहा था कि अगर भारतीय वायुसेना के पायलट की वापसी से भारत के साथ तनाव ‘‘कम’’ होता है तो पाकिस्तान इस पर बातचीत करने को तैयार है | कुरैशी ने ये भी कहा कि “मुझे भारत की तरफ से पुलवामा आतंकी हमले का डोजियर बस अभी प्राप्त हुआ है और अभी इसे देखने का मौका नहीं मिला है | मैं फिर से कहता हूं कि हम डोजियर को खुले दिल से देखेंगे और इसकी जांच करेंगे |

भारत ने बुधवार को पाकिस्तान के कार्यवाहक उच्चायुक्त सैयद हैदर शाह को तलब कर भारतीय पायलट की तत्काल और सकुशल रिहाई की मांग की थी | भारत ने गुरुवार को भी अपने पायलट की सुरक्षित रिहाई के लिए पाकिस्तान को कहा था |बता दे कि जनेवा संधि के अनुसार पाकिस्तान भारतीय वायुसेना पायलट अभिनंदन को रिहा करना पड़ा | पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी ने कहा, अगर युद्ध होगा तो” पाकिस्तान प्रभावित होगा लेकिन क्या भारत की अर्थव्यवस्था प्रभावित नहीं होगी?” उन्होंने इसके साथ ही पाकिस्तान-भारत तनाव पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान का भी स्वागत किया |
Watch Video
https://youtu.be/cGZkfhINwPg


