हेरोइन बेचने आए 3 युवक गिरफ्तार, आरोपियों से 16 ग्राम हेरोइन हुई बरामद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नई दिल्ली से हेरोइन लेकर फतेहाबाद पहुंचे 3 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के पास से पुलिस ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नई दिल्ली से हेरोइन लेकर फतेहाबाद पहुंचे 3 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के पास से पुलिस ने 16 ग्राम हेरोइन बरामद की है। सिटी थाना एसएचओ सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों युवक शिव चौक के समीप हेरोइन सप्लाई करने के लिए खड़े थे।

उसी दौरान पुलिस ने दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक हिसार, फतेहाबाद और सिरसा के रहने वाले है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में लगी है।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *