ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फरीदाबाद में ब्राह्मण स्वाभिमान समारोह में पहुंचे | इस दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल समेत बाकी लोगों ने दो मिनट का मौन रखा | अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद वायुसेना ने जो स्ट्राइक की है | वह सराहनीय है और पूरा देश आज प्रधानमंत्री मोदी और सेना के साथ खड़ा है |
वहीं उन्होंने कहा कि भारत के हालात ठीक होते ही वे दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर धरना देंगे, साथ ही उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से अपील की कि दिल्ली की तर्ज पर वे हरियाणा में निजी स्कूलों की गुंडागर्दी और मनमानी रोंके |

