ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बुधवार को भारतीय वायुसेना के विमानों ने पाकिस्तान के जिस फाइटर एयरक्राफ्ट एफ-16 को मार गिराया था उससे पाकिस्तानी सेना लगातार इनकार कर रही है | इससे साफ़ पता चलता है कि पाकिस्तान कितना झूट पे झूट बोल रहा है अब हम आपको बताते है पीओके में भारतीय वायुसेना द्वारा मारे गए पाकिस्तान एयरफोर्स के विमान एफ-16 का मलबा मिल गया है | और साथ में कुछ पाकिस्तानी अधिकारी भी खड़े हुए है | इस तस्वीर से पाकिस्तान का पर्दाफाश हुआ है | खबर के मुताबिक जारी की गयी तस्वीर में बताया गया है कि जिस विमान का मलबा मिला है वह एफ-16 का ही है |
दरअसल पीओके में बुधबार को भारतीय वायुसेना और पाकिस्तानी सेना के बीच टकराव हुआ था जिसमे भारतीय विमान मिग-21 के पायलट समेत लापता होने के बाद से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही थी | सूत्रों ने दावा किया है कि ऐसा ढांचा एफ-16 विमान का ही होता है | इसमें एक तस्वीर भी दिखाई गई है जिसमें इस तरह के ढांचा दिख रहा है |
दरअसल भारतीय वायु सीमा में घुसे पाकिस्तानी विमानों पर कार्रवाई करते हुए वायुसेना ने एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराया गया था | अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी युद्धक विमानों ने जम्मू क्षेत्र के पुंछ और राजौरी सेक्टरों में भारतीय वायुक्षेत्र का उल्लंघन किया लेकिन भारतीय विमानों ने उन्हें वापस खदेड़ दिया |लेकिन इस दौरान भारत का एक मिग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और भारतीय वायुसेना के एक पायलट के पाकिस्तानी हिरासत में होने की बात सामने आई |
पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने भारत के दो भारत के सैन्य विमानों को मार गिराया है जिनमें से एक पाक अधिकृत कश्मीर में गिरा जबकि दूसरा जम्मू कश्मीर में गिरा | जिसके बाद पाकिस्तानी सैन्य प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर का बयान सामने आया | जिसमे जनरल आसिफ गफूर ने कहा कि भारत के दो पायलट हमारे कब्जे में है वही शाम को बयान आता है कि“ पाकिस्तानी सेना की हिरासत में सिर्फ एक पायलट है | विंग कमांडर अभिनंदन के साथ सैन्य नियमों के मुताबिक सलूक किया जा रहा है”!
Watch Video
https://youtu.be/qA1baLz1DDU
