भारत का पाकिस्तान पर एक और प्रहार, भारतीय वायु सीमा में घुसे F-16 को मार गिराया गया

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत और पाकिस्तान के बीच इस समय रिश्ते तलख हो चुके हैं | सीमा पर गतिविधियां लगातार बढ़ती ही जा रही हैं…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत और पाकिस्तान के बीच इस समय रिश्ते तलख हो चुके हैं | सीमा पर गतिविधियां लगातार बढ़ती ही जा रही हैं | बीते दिन जहां पुलवामा हमले का बदला लेते हुए भारतीय वायु सेना के मिराज ने पाकिस्तान की सीमा लांघ कर अपना दम दिखाया | तो वहीं आज फिर पाकिस्तान पर भारत ने एक और बड़ा प्रहार किया | हिंदुस्तान की सीमा के अंदर दाखिल होने वाले पाकिस्तानी लड़ाकू विमान f-16 को भारतीय वायुसेना ने मार गिराया है।

आतंकियों के पनाहगार पाकिस्तान को एक बार फिर मुंह की खानी पड़ी है | भारत की सीमा के अंदर घुसने की कोशिश करने वाले पाकिस्तान को वो मुंहतोड़ जवाब मिला है | जिसने पाकिस्तान को दिन में ही रात के तारे दिखा दिये हैं | बदला लेने की ताक में बिलबिलाये पाकिस्तान को भारतीय सेना ने आज फिर धूल चटा दी | पाकिस्तान अपने जिस शक्तिशाली F-16 लड़ाकू विमान के दम पर भारत को आंख दिखाने की कोशिश करता हुआ, भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहा था, वो पाकिस्तानी F-16 भारतीय वायु सेना के आगे बौना साबित हुआ है | राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में दाखिल हुए पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को लौटते हुए भारतीय सेना ने मार गिराया | भारतीय वायुसेना के जवाबी प्रहार से पाकिस्तानी एफ 16 पीओके के लामा वैली में खाक में मिल गया।

Watch Video

https://youtu.be/zoNuRIpm_1U

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *