पाकिस्तान का दावा, एक इंडियन फ्लाइंग पायलट अभिनंदन उनके कब्जे में है

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध के दौरान वायुसेना के मिग-21 क्रैश होने कि बजह से एक फ्लाइंग पायलट…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध के दौरान वायुसेना के मिग-21 क्रैश होने कि बजह से एक फ्लाइंग पायलट लापता होने कि खबर आ रही है | वहीं दूसरी और इंडिया का एक फ्लाइंग पायलट का वीडियो वायरल हो रहा है | ये वीडियो पाकिस्तानी मीडिया ने वायरल किया है | पाकिस्तानी मीडिया का दावा है कि इंडिया का एक फ्लाइंग पायलट अरेस्ट किया गया है | वीडियो में जो जवान पाकिस्तान ने अरेस्ट किया है उसका नाम अभिनंदन बताया जा रहा है उनका सर्विस नंबर 27981 है और वो फ्लाइट पायलट है| हालांकि इस की पुष्टि भारत की तरफ से नहीं की गई है |

बता दे पाकिस्तान सेना के डीजी आईएसपीआर जनरल गफूर ने कहा है पाकिस्तान जंग नहीं चाहता है और वो शांति से बातचीत के जरिए मसले का हल ढूंढना चाहते हैं | साथ ये भी कहा कि इस जवान के साथ कोई बदसलूकी नहीं होगी | इस जवान को कानून के तहत सलूक किया जायेगा | पाकिस्तान ने कहा कि हम जंग नहीं चाहते अब फैसला इंडिया के कोर्ट में है | क्या निर्णय लेना है आगे बातचीत करनी है या जंग को बढ़ावा देना है |

हालांकि इंडियन एयरफोर्स की तरफ से अब तक इस मुद्दे पर कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं हुई है | मगर अभिनंदन के बारे में ये जानकारी भारत रक्षक डॉट कॉम नाम की वेबसाइट पर मौजूद है | ये आधिकारिक वेबसाइट नहीं है मगर यहां एयर फोर्स के संबंधित जानकारियां मौजूद होती हैं और अगर पाकिस्तान के इस दावे को सही माना जाए तो अभिनंदन के बारे में ये जानकारी सही है | ये इंडिया के लिए एक बुरी खबर है |

Watch Video

https://youtu.be/zltGiiksJM0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *