हरियाणा सरकार का ‘मनोहर’ बजट, सरकार ने विकास नहीं प्रदेश का कर्ज बढ़ाया-अभय

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बजट को लेकर तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं | लेकिन सरकार अपने आखिरी बजट को जन-जन का कल्याणकारी बजट बता…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बजट को लेकर तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं | लेकिन सरकार अपने आखिरी बजट को जन-जन का कल्याणकारी बजट बता रही है | लोकसभा चुनाव से पहले का ये बजट विधानसभा चुनाव के लिहाज से भी काफी अहम है | यानि की कुल मिलाकर जो घोषनाएं आज की गई हैं | इसमें कोई दो राय नहीं कि इन घोषनाओं का फायदा सरकार चुनाव में उठाने से परहेज करेगी| इन्हीं सभी बातों को ध्यान में रखकर ये कहा जा रहा है कि, बजट तो चुनावी है।

मनोहर सरकार बेश्क अपने अंतरिम बजट को प्रदेश के विकास का पिलर मान रही हो | लेकिन सरकार के अंतरिम बजट को लेकर विरोधियों ने सरकार के विकास के पथ पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं | जिस तरह के आंकड़ों के साथ वित्त मंत्री ने सदन में बजट पेश किया | उन आंकड़ों को लेकर ही विपक्ष ने सरकार पर बड़े बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं | विपक्ष ने बजट को आंकड़ों का खेल करार देते हुए बजट की घोषणाओं पर ही अपने तीर चला दिये हैं।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *