#Live: वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बजट किया पेश !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। बता दें कि बजट पेश करने से पहले सदन में प्रश्नकाल शुरू…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। बता दें कि बजट पेश करने से पहले सदन में प्रश्नकाल शुरू हुआ।

https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/315355095994489/

इसके बाद वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु इस बजट को पेश कर रहे है। गौरतलब है कि मनोहर सरकार का ये अंतरिम बजट है। इसके अलावा इस बजट में किसानों, कर्मचारियों, गांवों के लिए बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं।

  • कैप्टन अभिमन्यु पेश कर रहे हैं 5वां बजट
  • जीएसटी की दरों में कटौती की गई- अभिमन्यु
  • ‘GST की दरों में कटौती के लिए केंद्र का शुक्रिया’
  • ‘GSDP 8.2% की वृद्धि दर हासिल होने की संभावना’
  • ‘अगले 5 साल में राजस्व घाटे को शून्य पर लाने की उम्मीद’
  • प्रति व्यक्ति आय में 34% बढ़ोतरी अनुमानित- अभिमन्यु
  • राजस्व घाटे में GSDP घटकर 1.53% हुई- अभिमन्यु
  • ‘पिछले बजट से 9.79 फीसदी की बजट में बढ़ोतरी हुई’
  • 1 लाख 32 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट पेश
  • ‘केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं का स्वागत’
  • ‘सकल घरेलू उत्पाद में भी बढ़ोतरी हुई’
  • ‘किसानों के लिए सरकार ने बढ़ाया बजट’
  • ‘किसान सम्मान निधि योजना के लिए 1500 करोड़’
  • ‘किसानों की पेंशन के लिए बजट में प्रावधान’
  • ‘5 एकड़ तक की भूमि वालों को मिलेगा लाभ’
  • ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को सफलतापूर्ण लागू किया’
  • ‘कृषि विभाग को 3824 करोड़ रुपए का बजट’
  • ‘पशुपालन के लिए 1026.68 करोड़ रुपए का बजट’
  • ‘बागबानी के लिए 523.88 करोड़ रुपए का बजट’
  • ‘मत्स्य के लिए 73.26 करोड़ रुपए का बजट’
  • ‘शिक्षा के लिए 12.307.46 करोड़ रुपए का बजट’
  • ‘तकनीकी शिक्षा के लिए 512.72 करोड़ का बजट’
  • ‘स्पोर्ट्स और यूथ अफेयर्स के लिए 401.17 करोड़ का बजट’
  • सरकार ने गन्ना किसानों को दी बड़ी सौगात
  • गन्ने के लिए 340 रुपए प्रति क्विंटल मूल्य की घोषणा
  • किसानों को उनकी फसल का मुआवज़ा दिया
  • प्रति एकड़ 12 हजार रुपए का मुआवजा दिया
  • स्वास्थ्य विभाग को 5040.65 करोड़ का बजट
  • स्वास्थ्य के बजट में 12.3 फीसदी की बढ़ोतरी
  • शाहबाद में चीनी मिल में 60 KLDP का एथनोल प्लांट
  • पानीपत और करनाल की सहकारी चीनी मिलों का आधिनिकीकरण
  • नंबरदारों का मानदेय 1500 से बढ़ाकर 3000 किया
  • रोज़गार के लिए 365.20 करोड़ रुपए का बजट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *