ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- बहादुरगढ़ में बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार 5 बदमाशों ने कारोबारी से पिस्तौल के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
बताया जा रहा है कि बदमाश पीड़ित व्यक्ति से सोने की अंगुठी और 6 हजार रूपये लूट कर फरार हो गए। वहीं इस मामले पर पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसने इस घटना के बाद 100 नंबर पर डायल किया पर पुलिस समय पर नहीं आई। फिलहाल घटना वाली स्थान पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


