ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: साइबर सिटी गुरुग्राम के निजी स्कूल शायद अब बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं रह गए है। 7 साल के मासूम प्रिंस की एक निजी स्कूल में हत्या किए जाने के बाद अब एक और निजी स्कूल में 3 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश हुई है। मासूम के साथ ये दरिंदगी भरी हरकत किसी बाहर के व्यक्ति ने नहीं बल्कि स्कूल के स्वीपर ने की है।
