ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा की बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के भाई कमलवीर सिंह जेडीयू को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी गुलाम नबी आजाद और प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कमलवीर को कांग्रेस में ज्वाइन करवाया।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद कमलवीर ने कहा कि पार्टी उन्हें जहां से टिकट देगी वो वहां से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। यदि उन्हें अपने भाई राव नरवीर सिंह के खिलाफ भी चुनाव लड़ना पड़ा तो वो इसके लिए भी तैयार है। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
Watch Video
