ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- झज्जर रईया के पास एक ट्रक और कार में भयानक टक्कर हो जाने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव रईया के पास एक ट्रक और कार के बीच में भयानक टक्कर हो गई जिस कारण मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई।
ये टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रक कार को बहुत ही दूर तक घसीट कर ले गया। जिस कारण पांच लोगों की मौत हो गई। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।



