ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पुलवामा आतंकी हमले को लेकर जहां एक तरफ पूरा देश गुस्से में है और इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए 40 वीर जवानों की शहादत का बदला मांग रहा है तो वहीं दूसरी तरफ कैप्टन सरकार के मंत्री नवजोत सिद्धू अपने दिये गये बयान पर कायम हैं | सिद्धू कहते हैं कि दोनों देशों को बातचीत करके हल निकालना चाहिए | सिद्धू का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब देश अपने वीर जवानों की शहादत के गम में आतंकी छाप वाले मुल्क पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने की मांग कर रहा है |
कभी क्रिकेट की 22 गज की पिच पर सिद्धू हेलमेट पर तिरंगा लगाए पाकिस्तान के खिलाफ ही स्टेट ड्राइव का सिक्स जड़ते थे | आज वही सिद्धू जवानों की शहादत में जब बातचीत की वकालत करते दिखते हैं तो फिर ये शर्मनाक नहीं तो और क्या समझा जाये | सिद्धू आज भी अपने उसी बयान पर टिके हुए हैं और तो और सिद्धू इस आतंकी हमले को लेकर अब सुरक्षा में सेंध की तरफ इशारा करते नजर आ रहे हैं।
Watch Video
https://youtu.be/olNcnupmZ5g
