ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा में यूथ कांग्रेस ने पूरे राज्य में चलो पंचायत अभियान के नाम से एक अभियान शुरू किया है। बताया जा रहा है कि इसमें युवाओं, किसानों और मजदूरों को पार्टी से जोडऩे के लिए रुपरेखा तैयार की गई है।
यूथ कांग्रेस ने इस अभियान के माध्यम से किसानों, युवाओं और मजदूरों के लिए अलग-अलग मांगपत्र तैयार किये हैं। दावा किया जा रहा है कि अगर कांग्रेस की सरकार आयेगी तो इन मांग पत्रों में शामिल मांगों को लागू किया जायेगा।


